अजब-गजब: ब्रिटेन की सबसे खतरनाक मकड़ियों में से एक है 'फॉल्स विडो', काटने पर हो सकते हैं हॉस्पिटल में भर्ती, जानिए इस मकड़ी के बारे में सब कुछ

ब्रिटेन की सबसे खतरनाक मकड़ियों में से एक है फॉल्स विडो, काटने पर हो सकते हैं हॉस्पिटल में भर्ती, जानिए इस मकड़ी के बारे में सब कुछ
  • दुनिया की सबसे जहरीली मकड़ियों में शुमार है फॉल्स विडो
  • काटने पर बुरी तरह बहुत बिगड़ सकती है हेल्थ
  • स्टीटोडा नाम से भी है पहचान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। दुनिया में कई जीव जंतुओं की प्रजातियां ऐसी होती हैं, जो अपने जहरीले और जानलेवा स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। इसी क्रम में मकड़ियों की बात करें तो इनकी 'फॉल्स विडो' नाम की प्रजाति को बेहद जहरीला माना जाता है। दरअसल, इस प्रजाति की मकड़ियां इतनी ज्यादा खतरनाक होती हैं कि यदि वह किसी व्यक्ति को कांट लें तो उनके जहर से सामने वाले का शरीर बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है।

हाल ही में मकड़ी की इस जहरीली प्रजाति से जुड़ी एक घटना भी सामने आई है। जब एक दिन एक 11 साल के स्कूली बच्चे को इस मकड़ी ने कांट लिया था। जिसके बाद इस घटना से अंजान माता पिता को बच्चे को आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडिमट तक करवाना पड़ा गया था। मकड़ी के कांटने के बाद बच्चे की जो हालात हुई थी उसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे। साथ ही भविष्य में जब कभी मकड़ी से आपका सामना होगा तो आप उससे अपना बचाव जरुर करेंगे।

पैर में होने लगा था तेज दर्द

डेलीस्टार की खबर के अनुसार, मैथ्यू नाम के एक 11 साल के बच्चे को फॉल्स स्पाइडर ने काटा था। यह घटना 25 दिसंबर यानी क्रिसमस की है, जब इस जहरीली मकड़ी ने बच्चे के पैर में काट लिया था। हालांकि, मकड़ी के काटने के दो दिनों तक मैथ्यू को कुछ खास दर्द महसूस नहीं हुआ। मगर, देखते ही देखते उसके पैर पर एक लाल घाव उभर आया। साथ ही मैथ्यू के पैर में भयंकर दर्द होना भी शुरू हो गया। दर्द इतना ज्यादा दर्द था कि वह चीख-चीख कर रोने लगा। कुछ समय बाद उसे तेज बुखार भी आ गया। देखते ही देखते मैथ्यू का घाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि उसको भ्रम की बीमारी यानी डिल्यूजनल हो गई। मैथ्यू की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि वह सही से अपने पैरों पर खड़ा भी नहीं हो पा रहा था।

पेरेंट्स हो गए काफी ज्यादा चिंतित

इधर, दिन-ब-दिन मैथ्यू की हालात और भी ज्यादा खराब होती चली गई। जिसे देखकर उसके पेरेंट्स काफी ज्यादा चिंतित हो गए। जिसके बाद उन्होंने मैथ्यू को हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट करवाया। जिसके बाद डॉक्टर्स ने मैथ्यू के लक्षणों को देखते हुए कुछ मेडिकल टेस्ट करवाए। इन टेस्टों की रिपोर्ट में सामने आया कि मैथ्यू को ब्रिटेन की सबसे खतरनाक मकड़ियों में से एक फॉल्स विडो स्पाइडर ने कांटा है। जिसका जहर उसकी शरीर में तेजी से फैलता जा रहा है। हालांकि, मैथ्यू को हॉस्पिटल में सही समय पर इलाज मिलने से उसके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हुआ।

फॉल्स विडो मकड़ी से जुडे़ तथ्य

फॉल्स विडो मकड़ी को स्टीटोडा नाम से भी पहचाना जाता है। हालांकि, सही तथ्य के बारे में ना पता होने से लोग इसे ब्लैक विडो भी समझ बैठते हैं। इसका एक मुख्य कारण दोनों के स्वरूप का एक जैसा दिखना है। हालांकि, दोनों मकड़ियों में एक बड़ा अंतर है जो इन्हें एक दूसरे से अलग करता है। फॉल्स विडो मकड़ी ब्लैक विडो मकड़ी की तुलना में ज्यादा खतरनाक नहीं होती हैं। पिछले कई मामलों पर नजर डालें तो यह मकड़ी ब्लैक विडो से 1000 गुना कम जहरीली है।

साल 2020 में ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के जूलॉजिस्ट क्लाइव हैम्बलर के अपने एक रिसर्च पेपर इस मकड़ी का जिक्र किया था। जिसके मुताबिक, ब्रिटेन में सबसे खतरनाक मकड़ी की गिनती में फॉल्स विडो का नाम सबसे ऊपर है। ऐसा कहा जाता है कि यह मकड़ियां किसी को तब ही काटती है जब कोई इन पर या तो आक्रमण करें या वह खुद किसी व्यक्ति के कपड़ो और त्वचा के बीच फंस जाए।

Created On :   14 Jan 2024 7:51 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story